JW subtitle extractor

JW ব্ৰডকাষ্টিং—মাৰ্চ ২০২৬

Video Other languages Share text Share link Show times

यहोवा तू है नेक।
इंसाफ का तू पिता।
मासूमों की दुहाई से,
तड़पता दिल तेरा।
भला कब तक यूँ ही सहूँ,
ये ना-इंसाफियाँ?
पर है पता बदला लेना,
काम है ये तेरा।
आसरा तू ही यहोवा।
तुझ पे टिकी है आस।
तेरा है ये वादा,
दूँगा इंसाफ सच्चा।
सलाखें हों या कोई ज़ुल्म,
सब कुछ मैं सह लूँगा।
अपने करें चाहे दगा,
याह तू ना छोड़ेगा।
करूँगा मैं ऐतबार तुझ पे,
है जब तक जाँ-में-जान।
देखूँगा मैं इंसाफ तेरा,
जब होगा सब नया।
आसरा तू ही यहोवा।
तुझ पे टिकी है आस।
तेरा है ये वादा
दूँगा इंसाफ सच्चा।
इंसाफ!
कौन दिलाएगा?
ना ये जहान, ना इंसाँ!
इंसाफ!
देगा यहोवा!!
बदलेगी तब फिज़ा,
मैं लूँगा चैन की साँस!
आसरा तू ही यहोवा।
तुझ पे टिकी है आस।
तेरा है ये वादा,
दूँगा इंसाफ सच्चा।