JW subtitle extractor

JW ব্ৰডকাষ্টিং—এপ্ৰিল ২০২৬

Video Other languages Share text Share link Show times

डूबते सूरज के नज़ारे से,
भर आएँ आँखें, याद करके
वो लमहें साथ बीते अपनों के;
ये तोहफे सारे हैं तुझसे!
खूब हैं काम हाथों के तेरे,
जब सोचूँ इन पे ईमान बढ़े,
तारीफ निकले मेरे होंठों से,
दिल खोलके दे तू सब को भलाई से!
दर्‌या-दिल है तू पिता,
मेरा दिल जीता तूने!
तू खोले हाथ जिस तरह,
शुक्र मानूँ मैं दिल से!
अब दर्‌या-दिल बनूँ मैं तेरे जैसे ही,
दूसरों को प्यार से दूँ, खुद-गर्‌ज़ी से नहीं!
दर्‌या-दिल है तू कितना!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!
तू रोज़ दे बुद्धि हल्की बारिश-सी,
महकाए जो बंजर ज़मीं मन की।
बूँदें सच्‌चा-ई की ताज़गी दें
जो गहराई तक मन सींचें।
दर्‌या-दिली तेरी उभारे यूँ,
देने खुशखबरी हर जगह जाऊँ।
तू है भला वो भी जानें,
शुक्रगुज़ार बनके वो तेरे पास आएँ, क्योंकि
दर्‌या-दिल है तू पिता,
मेरा दिल जीता तूने!
तू खोले हाथ जिस तरह,
शुक्र मानूँ मैं दिल से!
अब दर्‌या-दिल बनूँ मैं तेरे जैसे ही,
दूसरों को प्यार से दूँ, खुद-गर्‌ज़ी से नहीं!
दर्‌या-दिल है तू कितना!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!
दर्‌या-दिल है तू पिता,
मेरा दिल जीता तूने!
तू खोले हाथ जिस तरह,
शुक्र मानूँ मैं दिल से!
अब दर्‌या-दिल बनूँ मैं तेरे जैसे ही,
दूसरों को प्यार से दूँ, खुद-गर्‌ज़ी से नहीं!
दर्‌या-दिल है तू कितना!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!
बनूँ मैं वैसे ही!