JW subtitle extractor

JW ब्रॉडकास्टिंग—जुलाई 2026

Video Other languages Share text Share link Show times

ऐ दोस्त मेरे,
हूँ मुसीबत में,
है टूटी आफत अब ये कैसी मुझ पे!
तेरा प्यार कहे,
मुझसे प्यार याह करे,
तो क्यों मुझे यूँ लगे ना-काबिल हूँ प्यार के?
आ, दुआ साथ करें,
हम माँगें चैन याह से!
मेरा ये नज़रिया अब मैं बदल दूँ,
देखूँ जब प्यार याह का, शुकर मैं मानूँ!
जब हो साथ यहोवा और सारे अपने,
तब रहे अमन-चैन!
तो एक संग रहें हम!
एक संग रहें हम!
तनहा ना तू,
तेरा दर्द मैं समझूँ,
साथ यहोवा है, और मैं भी साथ हूँ!
वो दिलासा दे,
फिक्र दूर करे,
दिल गर दहल भी जाए, तो हिम्मत रख तू!
करूँ दुआ साथ तेरे,
हम माँगें चैन याह से!
तूने खुद नज़रिया जब से है बदला,
याह का प्यार नज़दीक से देखके है माना,
जब हो साथ यहोवा और सारे अपने,
तब रहे अमन-चैन!
तूने खुद नज़रिया जब से है बदला,
याह का प्यार नज़दीक से देखके है माना,
जब हो साथ यहोवा और सारे अपने,
तब रहे अमन-चैन!
तो एक संग रहें हम!
रहें संग!
एक संग रहें हम!
रहें संग!