JW subtitle extractor

प्यारी बहना, एक अनमोल गहना!

Video Other languages Share text Share link Show times

आज खुलके दिल की बात तुझसे मैं कहूँ, 
मेरे लिए मिसाल है नेकी और वफा की तू!  
तहे-दिल से करते कदर तेरी,  
हम सब ये खूब जानें बेशकीमती है तू कितनी!  
अच्छाई खुद की गर तुझे ना दिखे, 
कभी ना भूल ये।  
हमारी बहना, 
देख सकें खुशी चेहरे पे! 
सहे तू जो भी, 
माने ना हार, पर मुस्काए! 
हमारी नज़रों से खुद को बस देख ले, 
दिखे तुझको अनमोल गहना; 
वो तू है, बहना! 
गुमनाम ही रहके तू करे मदद सब की, 
इसे एक कर्ज़ मानके फिर याह तुझे दे शाबाशी!  
इन कामों से दिल सब का छुआ तूने, 
मायूस जो थे उनको है तूने हिम्मत दी प्यार से! 
हाँ, तेरी हर बात, या इक नज़र प्यार-भरी, 
दे हमें ताज़गी! 
हमारी बहना, 
देख सकें खुशी चेहरे पे! 
सहे तू जो भी, 
माने ना हार, पर मुस्काए! 
हमारी नज़रों से खुद को बस देख ले, 
दिखे तुझको अनमोल गहना; 
वो तू है, बहना! 
जो तेरा दिल तुझे दोष दे,  
याद रख यहोवा तेरा काम ना भूले, 
वो बेहद प्यार करे तुझसे! 
हमारी बहना, 
देख सकें खुशी चेहरे पे! 
सहे तू जो भी, 
माने ना हार, पर मुस्काए! 
हमारी नज़रों से खुद को बस देख ले, 
दिखे तुझको अनमोल गहना; 
वो तू है, बहना! 
रख सदा खुशी तू दिल में,   
याह ने अपनाया है तुझे! 
ओ प्यारी बहना! 
दिल तूने जीता है बहना!  
ओ प्यारी बहना!